प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी रक्षा मंत्री जनरल अमीर हातेमी ने वेनेज़ुएला के अपने समकक्ष व्लादिमिर पैडरिनो लोपेज़ के साथ मुलाक़ात में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में विस्तार पर विचार विमर्श किया।
इस मुलाक़ात में जनरल हातेमी ने वेनेज़ुएला के अपने समकक्ष लोपेज़ को तेहरान यात्रा का निमंत्रण भी दिया।
लोपेज़ ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में ईरानी रक्षा मंत्री के शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और काराकास की उनकी यात्रा को दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों का प्रतीक बताया।
ग़ौरतलब है कि ईरानी रक्षा मंत्री गुरुवार को काराकास पहुंचे थे, जहां उनका वेनेज़ुएला के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने मई 2018 को हुए राष्ट्रपति चुनावों में 68 प्रतिशत वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की थी।